Home > Archived > दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत गांव आयराखेड़ा के समीप 15 फरवरी को नैनो कार की भिडं़त में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में इसके सुसर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बताते चलें कि मांट क्षेत्र के गांव सुखनगढ़ निवासी श्याम पचौरी (60) पुत्र रामप्रसाद अपने पुत्र रिंकू (30) और पुत्रवधू प्रियंका (28) पत्नी रिंकू एवं पुत्री दुलारी (16) के साथ नैनो कार से बुधवार सुबह अपनी बेटी का रिश्ता पक्का करने के लिये अलीगढ़ जा रहे थे। राया थाना क्षेत्र के गांव आयराखेड़ा के समीप कार व स्कूली बस की भिड़ंत हो गई थी, हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। श्याम पचौरी व प्रियंका की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आगरा रैफर कर दिया था। यहां कुछ देर उपचार के बाद श्याम पचौरी (50) पुत्र रामप्रसाद ने दम तोड़ दिया था जबकि प्रियंका की हालत नाजुक बनी हुई थी। वह तभी से आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन हालात में सुधार होने के बजाय उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी और रविवार रात्रि प्रियंका ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Updated : 21 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top