हीरो ने पेश की नई स्प्लेंडर
X
X
नई दिल्ली। भारत की प्रमुक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक सुपर स्प्लेंडर का नया मॉडल भारत में लांच कर दिया हैं। इसकी कीमत 55,275 रुपए रखी गई है।
नए स्प्लेंड में 124.7 सी.सी का एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 7,000 आर.पी.एम पर 9 बी.एच.पी की पावर व 10.35 एन.एम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
नए स्प्लेंड में i3S टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह तकनीक पांच सेकंड एक्सलेशन के ना बढ़ने पर इंजन को बंद कर देती है और जैसे ही राइडर क्लच लीवर को खींचता है इंजन ऑटोमेटिकली स्टार्ट हो जाता है। इस तकनीक को हैंडल बार पर लगे ब्लू बटन से भी बंद किया जा सकता है।
Updated : 17 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire