Home > Archived > नकवी ने कहा - कांग्रेस के प्रति जवाबदेह नहीं है सरकार

नकवी ने कहा - कांग्रेस के प्रति जवाबदेह नहीं है सरकार

नकवी ने कहा - कांग्रेस के प्रति जवाबदेह नहीं है सरकार
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लगातार ट्वीट कर गुजरात में किए गए विकास कार्यों पर सवाल पूछे जाने को भाजपा ने ‘सामंतवादी मानसिकता’ करार दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बर्गर और बैंगन, प्याज और पिज्जा, केक और केला का फर्क न जानने वाले अब प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जमीन पर संघर्ष और काम करना नहीं चाहते, बल्कि अपनी सामंतवादी मानसिकता के कारण सीधे राजनीति के शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी राजनीतिक नासमझी के परिचायक बन गए हैं और जो लोग इस राजनीतिक नासमझी में शामिल हैं, वे सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष के सवालों का जवाब दिए जाने से इंकार करते हुए कहा कि सरकार केवल जनता के प्रति जवाबदेह है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता अगर सवाल करती है तो सरकार अपने तीन साल के कामकाज का ब्यौरा जरूर देगी, किंतु हम कांग्रेस के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

Updated : 3 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top