Home > Archived > भाजपा की जीत बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भरः सुहास भगत

भाजपा की जीत बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भरः सुहास भगत

भाजपा की जीत बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भरः सुहास भगत
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जीत बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भर रहती है। देश भर में भाजपा की जीत का परचम बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोर्चा बूथ पर सक्रिय होगा और उसकी समिति सक्रिय होगी तो उसका फायदा पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रारंभ की है और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। कार्यकर्ता हितग्राहियों तक पहुचे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें और जी जान जुट जाए। अबकी बार 200 पार का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के बल पर ही पूरा होगा।
भोपाल सांसद आलोक संजर ने एकात्म मानववाद पर जोर देते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध रहें।

जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम कार्य के आधार पर ही जनता से वोट मांगेंगे और विकास के आधार पर ही हम जनता के बीच जायेंगे। सुशासन और विकास भाजपा का मूलमंत्र है।

Updated : 25 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top