Home > Archived > जम्मू : गुरेज सेक्टर में हुई हिमस्खलन 3 जवान लापता, बचाव अभियान जारी

जम्मू : गुरेज सेक्टर में हुई हिमस्खलन 3 जवान लापता, बचाव अभियान जारी

जम्मू : गुरेज सेक्टर में हुई हिमस्खलन 3 जवान लापता, बचाव अभियान जारी
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिक लापता हो गये हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बक्तूर सैन्य चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के बाद कम से कम तीन सैनिकों के लापता होने की सूचना है।

हम आपको बता दें कि अधिकारी ने कहा कि लापता सैनिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगतार हो रही बर्फबारी के कारण बचाव एवं खोज के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं। गुरेज सेक्टर के तुलैल में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद कल से ही सेना का एक पोर्टर लापता है।

गौरतलब है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को लगातार बर्फबारी और बारिश के कारण आज लगातार दूसरे दिन बंद रखना पड़ा कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाला करीब 300 किलोमीटर लंबा एकमात्र राजमार्ग बनिहाल, रामबन और पटनीटॉप में भारी बारिश और जवाहर सुरंग के दोनों ओर बर्फबारी के कारण एहतियातन बंद कर दिया गया।

Updated : 12 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top