ईरान के दक्षिणी पूर्वी भाग में 6.0 तीव्रता का भूकंप

X
तेहरान। ईरान के दक्षिणी पूर्वी भाग में केरमान शहर के निकट शुक्रवार 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हालांकि इस भूकंप में अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र केरमान शहर से 37 मील दूर जमीन के 6.2 मील नीचे था। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के हल्के झटके कई बार आए, जिससे लोग दहशत में हैं और घरों से बाहर रहना पसंद कर रहे हैं। कुछ घरों में दरारें भी पड़ गई हैं। केरमान शहर में भी अफरा तफरी मच गई। इस शहर की आबादी 8 लाख है।
Next Story