पीएम मोदी ने डीएमके चीफ करुणानिधि से की मुलाकात

पीएम मोदी ने डीएमके चीफ करुणानिधि से की मुलाकात
X

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चेन्नई दौरे पर हैं। चेन्नई दौरे पर गए पीएम मोदी ने डीएमके चीफ करुणानिधि से मुलाकात की। पीएम मोदी की इस मुलाकात से दक्षिण भारत की राजनीति में नई अटकलें लगाना शुरू हो गई है। वहीं पीएम मोदी द्वारा करुणानिधि से मुलाकात करने पहुंचने पर राजनीतिक जानकार हैरत में हैं। ज्ञातव्य है कि बीजेपी को डीएमके का धुर विरोधी माना जाता है। ऐसे में पीएम मोदी का करुणानिधि से मिलना सबको हैरत में डाल रहा है। वहीं डीएमके भी केंद्र सरकार की नीतियों की कट्टर आलोचक रही है।

हम आपको बता दें कि पीएम मोदी और करुणानिधि के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने करुणानिधि को अपने दिल्ली आवास पर आने का न्योता भी दिया। करुणानिधि के बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और उनकी बहन तथा राज्यसभा सांसद कणिमोझी दरवाजे पर पीएम को रिसीव करने पहुंचे और फिर छोडने भी आए।

गौरतलब है कि पीएम मोदी और करुणानिधि की इस मुलाकात से अटकलें लग रही हैं कि क्या तमिलनाडु में बीजेपी नए समीकरण तलाश रही है। वहीं बीजेपी ने कहा है कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट है। ज्ञातव्य है कि डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। करुणानिधि अक्टूबर 2016 में दवाई से एलर्जी के कारण बीमार पड गए थे। पिछले साल दिसंबर में उन्हें दो बार कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Next Story