Home > Archived > अब भ्रष्टों की जानकारी देने पर एक लाख का इनाम देंगे मुख्यमंत्री

अब भ्रष्टों की जानकारी देने पर एक लाख का इनाम देंगे मुख्यमंत्री

अब भ्रष्टों की जानकारी देने पर एक लाख का इनाम देंगे मुख्यमंत्री
X

-मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के पहले दिन मंदसौर जिले के भानपुर में किया ऐलान
भोपाल। राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नित-नई घोषणाएं की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी विकास यात्रा के पहले दिन मंदसौर जिले के भानपुर में ऐलान किया है कि भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही इन्हें बताने वाले को 1 लाख का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नामांतरण और बंटवारे के अविवादित लंबित प्रकरण बताने पर भी एक लाख की घोषणा देने का ऐलान कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने भानपुर में 6 अरब रुपए की योजनाओं के लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने सभा में भ्रष्टों को निशाने पर लिया। एक महीने तक निकाली जाने वाली विकास यात्रा में मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी योजनाओं भूमिपूजन करेंगे। इसके लिए जल संसाधन, लोनिवि, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं पीएचई विभाग ने तैयारी कर ली है।

मंत्रालय में धूल खा रही भ्रष्टों की फाइलें

मुख्यमंत्री भले ही भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रति दृढ़ संकल्पित हों लेकिन मंत्रालय में भ्रष्टों से जुड़ी फाइलें धूल खा रही हैं। बुंदेलखंड पैकेज में 90 प्रतिशत भ्रष्टाचार हुआ। 9 विभागों के 300 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों ने बंदरबांट की, लेकिन जल संसाधन को छोड़कर किसी भी विभाग ने अभी तक भ्रष्टों पर कार्रवाई नहीं की। फाइल जीएडी और अन्य विभागों के बीच घूम रही है। इसी तरह भोपाल नगर निगम के दो महीने पहले उजागर हुए परिवहन घोटाले में अभी तक जिम्मेदार इंजीनियर राजेन्द्र परमार को निलंबित नहीं किया गया है। जबकि निगम की तत्कालीन आयुक्त छवि भारद्वाज डेढ़ महीने पहले ही उनका निलंबन प्रस्ताव बनाकर गई थीं।

Updated : 3 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top