Home > Archived > केन्या के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में शामिल हुए विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर

केन्या के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में शामिल हुए विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर

केन्या के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में शामिल हुए विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर
X


नई दिल्ली।
विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अफ्रीकी देश केन्या के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में हिस्सा लिया। अकबर ने भारत सरकार की ओर से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी में हैं। जहां वे केन्या के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति उहरु केन्याता के निमंत्रण पर गए हैं। केन्याई राष्ट्रपति उहरू ने भारतीय विदेश राज्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। बैठक के दौरान द्विपक्षीय हित के सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

Updated : 29 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top