Home > Archived > सीजफायर उल्लंघन : पाक सेना ने फिर भारतीय पोस्ट को बनाया निशाना

सीजफायर उल्लंघन : पाक सेना ने फिर भारतीय पोस्ट को बनाया निशाना

सीजफायर उल्लंघन : पाक सेना ने फिर भारतीय पोस्ट को बनाया निशाना
X

श्रीनगर। पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने फिर से भारतीय पोस्ट को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन किया। भातरीय सुरक्षाबलों ने इस गोलाबारी का मुंहतोड जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना की ओर से यह गोलाबारी सोमवार शाम को की गई।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार शाम बिना किसी उकसावे के यह गोलाबारी की गई। ज्ञातव्य है कि सीजफायर की घटना करीब एक हफ्ते की शांति के बाद सामने आई है। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से 15 से 17 नवंबर तक लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।

हम आपको बता दें कि यह सीजफायर उल्लंघन पुंछ जिले में हुआ था। इस दौरान एक सेना का जवान भी घायल हुआ था। इससे पहले 2 नवंबर को सांबा जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय बीएसएफ जवानों की एक टुकडी पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई थी।

Updated : 28 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top