'रन फॉर यूनिटी' के लिए दौड़ेगा शिमला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह लेंगे हिस्सा
X
X
शिमला। 'रन फॉर यूनिटी' के अवसर पर आयोजित दौड़ में मंगलवार को शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिमला में 31 अक्टूबर को प्रात: आठ बजे रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम भारत की एकता का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम में एक दौड़ का आयोजन किया जाएगा जो सीटोओ शिमला से शुरू होगी और अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान पर समाप्त होगी। इस दौड़ के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह सोमवार से प्रदेश के दौरे पर हैं। वे विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। शाह चंबा के डलहौजी में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
Updated : 30 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire