Home > Archived > हिमाचल विस चुनाव : भाजपा के 40 स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी

हिमाचल विस चुनाव : भाजपा के 40 स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी

हिमाचल विस चुनाव : भाजपा के 40 स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत करीब 40 नेता हैं, जो रा चुनाव प्रचार करेंगे।

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितीन गडकरी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जम्मू कश्मीर उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, विदेश राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वी के सिंह, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता राम स्वरूप शर्मा, राम सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शामिल है।

हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और इसके बाद चुनाव प्रचार की गति तेज हो गई है।

Updated : 22 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top