Home > Archived > भारत हॉकी में बना एशियाई चैम्पियन, मलेशिया को 2-1 से हराया

भारत हॉकी में बना एशियाई चैम्पियन, मलेशिया को 2-1 से हराया

भारत हॉकी में बना एशियाई चैम्पियन, मलेशिया को 2-1 से हराया
X

ढ़ाका। भारतीय हॉकी टीम ने दस साल बाद अजेय रहते हुए 10वें पुरूष एशिया हॉकी कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता है। भारत के अलावा पाकिस्तान ने तीन और दक्षिण कोरिया ने चार बार एशिया कप का खिताब जीता है। खिताबी मुकाबले में भारत के लिए रमनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने 1-1 गोल किया।

भारतीय टीम ने इस मैच में तेज शुरूआत की। मैच के तीसरे मिनट में ही रमनदीप सिंह ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर की समाप्ती पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। मैच के 29वें मिनट में ललित उपाध्‍याय ने शानदार मैदानी गोल कर भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारत 2-0 से आगे रहा।

तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने मैच में वापसी करने का पूरा प्रयास कर रहा है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी तरह की लापारवाही नहीं दिखाई। हालांकि तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारतीय टीम ने गोल करने के तीन मौके गंवाये। तीसरे क्वार्टर की समाप्ती पर भारतीय टीम 2-0 की बढ़त बरकरार रखने में सफल रही।

चौथे क्वार्टर के दूसरे और मैच के 47वें मिनट में मलेशिया को पेनल्टीकार्नर मिला। लेकिन वो उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। मैच के 50वें मिनट में शाहरील सबाह ने गोल कर मलेशिया का खाता खोला और स्कोर 2-1 हो गया। मैच की समाप्ती पर यही स्कोर रहा और भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। सुपर 4 के अपने पहले मैच में कोरिया के खिलाफ 1-1 के ड्रा को छोड़कर भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फार्म में रही है। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 6-2 से मात दी थी। इसके बाद पाकिस्तान को 4-0 से मात दी थी।

Updated : 22 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top