Home > Archived > हिमाचल : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 4 विधायकों के टिकट कटे

हिमाचल : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 4 विधायकों के टिकट कटे

हिमाचल : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 4 विधायकों के टिकट कटे
X


शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सभी 68 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने चार वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया है। इनमें चंबा से वीके चैहान, भोरंज से अनिल धीमान, झण्डुता से रिखी राम कौंडल और अर्की से गोविंद शर्मा शामिल हैं। इनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें चंबा से पवन नैयर, भोरंज से कमलेश कुमारी, झण्डुता से जेआर कटवाल और अर्की से रत्न सिंह पाल शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और विधायक नरेंद्र ठाकुर का निर्वाचन क्षेत्र बदला गया है। धूमल को सुजानपुर और नरेंद्र ठाकुर को हमीरपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि धूमल ने पिछला चुनाव हमीरपुर सीट से लड़ा था, वहीं नरेंद्र ठाकुर ने सुजानपुर से उपचुनाव जीता था। भाजपा ने इस बार छह महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें पालमपुर से इंदू गोस्वामी, इंदौरा से रीता धीमान, कुसुंपटी से ज्योति सेन, रोहड़ू से शशि बाला, भोरंज से कमलेश कुमारी के अलावा शाहपुर से निवर्तमान विधायक शरवीण चौधरी शामिल हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सुखराम के पुत्र व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा को मंडी सदर से टिकट दिया गया है।

इसी तरह भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक बलबीर बर्मा को चैपाल से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पूर्व विधायक व सांसद रह चुके सुरेश चंदेल का बिलासपुर सदर से टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सुभाष ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की सूची में 19 नए चेहरों को जगह मिली है। पार्टी ने महेश्वर सिंह को कुल्लू और राकेश पठानिया को नूरपुर से उम्मीदवार बनाया है। महेश्वर सिंह ने पिछला चुनाव हिलोपा की टिकट पर लड़ा था। इसी साल उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया था। राकेश पठानिया पिछला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़े थे और हार गए थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके खिमी राम का टिकट भी काट दिया गया है। उनकी जगह बंजार से सुरेंद्र शौरी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के बगावती तेवरों के चलते उनका टिकट कायम रखा है। किशन कपूर को धर्मशाला से टिकट दिया गया है।

भाजपा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार चुराह से हंसराज, भरमौर से जिया लाल, चंबा से पवन नैयर, डल्हौजी से डीएस ठाकुर, भटियाता से विक्रम जरियाल, फतेहपुर से कृपाल परमार, ज्वाली से अजुन सिंह ठाकुर, देहरा से रविंद्र रवि, जसवां परागपुर से बिक्रम सिंह ठाकुर, ज्वालामुखी से रमेश धवाला, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान, सुलह से विपिन सिंह परमार, नगरोटा से अरूण कुमार, कांगड़ा से संजय चैधरी, बैजनाथ से मुलख राम प्रेमी, लाहौल स्पीति से रामलाल मार्कंडेय, मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, आनी से किशोरी लाल, करसोग से हीरा लाल, सुंदरनगर से राकेश जंबाल, नाचन से विनोद कुमार, सिराज से जयराम ठाकुर, दंग से जवाहर ठाकुर, जोगेंद्र नगर से गुलाब सिंह ठाकुर, धर्मपुर से महेंद्र सिंह ठाकुर, बल्ह से इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट से इंद्र सिंह ठाकुर, बड़सर से बलदेव शर्मा, नादौन से विजय अग्निहोत्री, चिंतपुर्णी से बलबीर चैधरी, गगरेट से राजेश ठाकुर, हरोली से राम कुमार शर्मा, उना से सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ से विरेंद्र कंवर, घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग, नैना देवी से रणधीर शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर, दून से सरदार परमजीत सिंह पम्मी, सोलन से राजेश कश्यप, कसौली से राजीव सहजल, पच्छाद से सुरेश कुमार, नाहन से राजीव बिंदल, रेणुका से बलवीर चौहान, पांवटा साहिब से सुखराम चैधरी, शिलाई से बलदेव सिंह तोमर, ठियोग से राकेश बर्मा, शिमला सदर से सुरेश भारद्वाज, शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा, जुब्बल कोटखाई से नरेंद्र बरागटा, रामपुर से प्रेम सिंह ध्रैक और किन्नौर से तेजबंत सिंह नेगी शामिल हैं।

Updated : 18 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top