Home > Archived > भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास
X


नईदिल्ली।
आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ. कुमार विश्वास को लेकर एक आश्चर्यजनक जानकारी सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि डाॅ. कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल डाॅ. कुमार विश्वास की भारतीय जनता पार्टी से चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में दोनों ही पक्षों के बीच आपसी चर्चा चल रही है।

माना जा रहा है कि डाॅ. कुमार विश्वास उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भागीदारी कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाॅ. विश्वास के साथ की जाने वाली चर्चा अंतिम दौर में है। गौरतलब है कि डाॅ. कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद राहुल गांधी के विरूद्ध चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर वे आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रचारक रहे हैं।

Updated : 18 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top