कलेक्टर की सराहनीय कोशिश, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को पहुँचाया रैनबसेरा
इंदौर| बीती रात कड़कड़ाती ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कलेक्टर पी. नरहरि ने रेनबसेरों में पहुंचाया। उन्होंने स्वयं दो घंटे तक शहर की सड़कों पर घूमकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों की तलाश की और ठंड से बचने की सलाह देते हुए उन्हें रेन बसेरो में भेजा।
कलेक्टर पी. नरहरि ने बीती गुरुवार को देर रात प्रशासन और निगम की टीम के साथ रेलवे स्टेशन, शास्त्री ब्रिज, राजबाड़ा, किशनपुरा पुल पहुंचे। लगभग 25 की संख्या में लोगों को रेन बसेरों में भेजने की व्यवस्था के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों को भी व्यवस्था ठीक करने निर्देश दिए।
कम्बल बाँट रहे युवाओं को भी श्री नरहरि ने समझाइश दी और कहा की वे अच्छे कार्य कि प्रशंसा करते हैं, पर वे कम्बल सड़कों पर बाँटने के बजाय रेनबसेरो में जाकर बांटे।
Updated : 13 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire