Home > Archived > तेरह जनपदों में एक साथ होगी महिला जन सुनवाई

तेरह जनपदों में एक साथ होगी महिला जन सुनवाई

तेरह जनपदों में एक साथ होगी महिला जन सुनवाई
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर तेरह जनपदों में महिला जनसुनवाई का आयोजन 07 सितम्बर को एक साथ किया गया है। इस दौरान राज्य महिला आयोग का महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित कार्रवाई का उद्देश्य है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मुख महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई 07 सितम्बर को होगी। इसमें वाराणसी, गाजियाबाद, प्रतापगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, भदोही, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, गोण्डा तथा ललितपुर जनपद शामिल है, जहां पर महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक और उत्पीड़न जैसे मामलों में जन-सुनवाई होगी।

बता दें कि बीते एक वर्ष में महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने निपटारा किया है। जिला स्तर पर नामित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुये हजारों महिलाओं की समस्याओं का बीते समय में निवारण किया।


Updated : 6 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top