ब्रेड उत्तपम

ब्रेड उत्तपम
X

ब्रेड उत्तपम


आपने सूजी का उत्तपम तो कई बार बनाया होगा। सूजी के अलावा ब्रेड से भी उत्तपम बनाया जा सकता है। ब्रेड उत्तपम फटाफट बनकर तैयार हो जाता हैं। ब्रेड उत्तपम खाने में भी बहुुत स्वादिष्ट होता है। चलिए आपको बताते हैं ब्रेड उत्तपम बनाने की विधि....



सामग्री
स्लाइस ब्रेड - 4-6
सूजी - 5 चम्मच
मैदा - 5 चम्मच
दही - 1/4 चम्मच
जीरा - 1/4 चम्मच
हरी मिर्च - 1
नमक- 1 चम्मच
अदरक- बारीक कटी हुई 2 चम्मच
हरी धनिया- बारीक कटी हुई 2 चम्मच
शिमला मिर्च- बारीक कटी हुई 1/4 कप
टमाटर- बारीक कटा हुआ 1/4 कप
तेल- 1 या 2 चम्मच

विधि- ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारो को चाकू से काटकर अलग करके रख लें। अब ब्लेंडर लेकर उसमें ब्रेड, सूजी, मैदा, नमक, दही और पानी मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बर्तन में निकाल कर इसमें जीरा, शिमला मिर्च, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और हरी धनिया डालकर मिक्स करें।

ध्यान रखें कि पेस्ट न तो ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। पेस्ट तैयार करने के बाद में एक नॉन स्टिक पैन में हल्का सा तेल लगाकर इसे चिकना कर लें अगर नाॅन स्टिक पैन न हो तो डोसा तवा भी ले सकती हैं।

अब पैन में ब्रेड वाला पेस्ट कटोरी से डालें और गोलाई में फैलाएं। उत्तपम के चारों ओर तेल लगाएं और इसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेकते रहे। जब यह दोनों साइड से सुनहरा भूरा हो जाए तो इसे निकाल लें। ब्रेड उत्तपम बनकर तैयार है, इसे मीठी या हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

Next Story