Home > Archived > अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
X

नई दिल्ली | खेल मंत्री विजय गोयल ने स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को क्रमश: इस साल के और पिछले साल के अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।

रहाणे और रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम में चुना गया है जो 22 सितंबर से शुरू हो रही है। उन्हें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में अजरुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रहाणे और रोहित भारत के राष्ट्रपति के हाथों अजरुन पुरस्कार हासिल नहीं कर सके थे क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे।

इस मौके पर गोयल ने कहा कि क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा सरकार अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है। पुरस्कार में खिलाड़ी को एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और पांच लाख रूपये की राशि दी जाती है।

Updated : 17 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top