इंडोनेशिया: पर्यटक नौका में ब्लास्ट, एक की मौत, 14 घायल

इंडोनेशिया: पर्यटक नौका में ब्लास्ट, एक की मौत, 14 घायल
X

जकार्ता। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में गुरुवार को एक पर्यटक नौका के इंजन में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ, हादसे में एक विदेशी महिला की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हुए हैं।

बचाव कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इस तीव्र गति वाली नौका में विस्फोट का कारण क्या है। बम निरोधक दस्ते को जांच का आदेश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में समुद्री सुरक्षा का रिकॉर्ड खराब रहा है, पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस नौका में महिला की मौत हुई है वह विदेशियों को लेकर नजदीकी द्वीप की तरफ जा रही थी। विदेशी महिला की पहचान की जा रही है। शुरुआती खबरों के अनुसार 14 घायल यात्रियों में पुर्तगाल, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के नागरिक शामिल हैं।

Next Story