Home > Archived > अरूणाचल का सियासी घटनाक्रम कांग्रेस की अंदरुनी कलह : रिजिजू

अरूणाचल का सियासी घटनाक्रम कांग्रेस की अंदरुनी कलह : रिजिजू

अरूणाचल का सियासी घटनाक्रम कांग्रेस की अंदरुनी कलह : रिजिजू
X

नई दिल्ली| अरुणाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों द्वारा पार्टी से अलग हो दूसरे दल में शामिल होने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुणाचल से सांसद व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने इसे कांग्रेस का आंतरिक कलह करार दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान घटनाक्रम से भाजपा का कोई संबंध नही है। कांग्रेस विधायक पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।

रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल के विधायकों को अपने नेतृत्व से मुलाकात करने में ही चार से पांच दिन लग जाते हैं। इसी के चलते कांग्रेस के विधायकों ने स्थानीय पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया होगा । उन्होंने कहा कि अब वहां कोई कांग्रेस सरकार नहीं है। जब विधायक पार्टी में नहीं रहना चाहते तो कोई क्या कर सकता है। गौरतलब है कि, हाल ही में उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को पुनः स्थापित हुई थी।

उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित 43 विधायक पार्टी छोड़कर पीपुल्स पार्टी ऑफ़ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पीपीए में कांग्रेस का विलय करने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दे दी है।

Updated : 16 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top