Home > Archived > बेल्जियम में चाकू से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

बेल्जियम में चाकू से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

बेल्जियम में चाकू से हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

ब्रसेल्स| दक्षिण बेल्जियम के चार्लेरोई शहर में शनिवार को एक शख्स ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एक शख्स ने जोर-जोर से अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वहीं, हमलावर भी पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस इस घटना को आतंकवादी हमले के तौर पर भी देख रही है। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मालूम हो कि मार्च में ब्रुसेल्स के हवाईअड्डे और एक मेट्रो स्टेशन पर हुए विस्फोट के बाद बेल्जियम हाई अलर्ट पर है। इस हमले में करीब 35 लोगों की मौत हो गई थी। हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी।

Updated : 7 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top