Home > Archived > भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद


जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते बाढ का खतरा मंडराता जा रहा है। मौसम विभाग ने जम्मू में बाढ का अलर्ट भी जारी किया है। जम्मू में बहने वाली नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार हो रही भारी बारिश से जम्मू के कई इलाकों में स्थिति बिगड़ गई है। शनिवार को आए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे भी बंद कर दिया गया है।

जम्मू के रामबन सेक्टर में भूस्खलनों के मद्देनजर रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रामबन जिले में लगातार बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद मार्ग को यातायात के लिए बंद करना पड़ा।

बारिश बंद होने के बाद सडक़ मार्ग को साफ करने का काम किया जाएगा।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘यात्रियों को जम्मू और श्रीनगर में यातायात पुलिस नियंत्रण कक्षों से संपर्क करने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।’’

गौरतलब है कि 300 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर घाटी में आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए जीवनदायिनी है। इससे पहले शनिवार को वैष्णो देवी यात्रा के रास्ते में भूस्खलन होने से तीन तीर्थयात्रियों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। वैष्णो देवी यात्रा को खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। जिसे बाद में बहाल किया गया।

Updated : 7 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top