Home > Archived > हम गाय के मांस को ही मानते हैं बीफ,राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये: साक्षी महाराज

हम गाय के मांस को ही मानते हैं बीफ,राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये: साक्षी महाराज

हम गाय के मांस को ही मानते हैं बीफ,राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये: साक्षी महाराज
X

हम गाय के मांस को ही मानते हैं बीफ,राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये: साक्षी महाराज

नई दिल्ली। भाजपा के सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि साधु-संत और वह गाय के मांस को ही बीफ मानते हैं। उन्होंने मांग की है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गाय मांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

रामदास अठावले के बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने रामदास अठावले का बयान नहीं देखा, लेकिन बीफ का मतलब हम गोमांस ही मानते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरक्षकों पर दिए गए बयान का साक्षी महाराज ने समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है कि गौरक्षकों के नाम पर कई लोग अपनी दुकानें चला रहे हैं। ये नकली लोग हैं। अगर वे सच्चे गोरक्षक हैं तो उन्हें गाय की सेवा करनी चाहिए और जो गाय सड़कों पर घूम रही हैं उनको अपने पास लाकर पालना चाहिए।

Updated : 30 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top