Home > Archived > असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके
X

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके


गुवाहाटी। असम समेत आसपास के राज्यों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाने लगे। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सुबह 7.11 बजे 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके पूरे इलाके में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत-म्यांमा की सीमाई इलाके में स्थित था। वहीं असम के कार्बी आंग्लांग में भी 3.1 तीव्रता के भूकंप आने की मौसम विज्ञान विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं।

भूकंप के झटके राजधानी गुवाहाटी समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए। जिसके चलते लोगों में दहशत व्याप्त है।

Updated : 23 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top