सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी
सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर पहुंच चुकी हैं। चिकित्सा जांच के लिए उन्हे 17 अगस्त को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ''उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।” पहले सोनिया गांधी ने 11 दिन अस्पताल में बिताए थे। उन्हें बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट की वजह से यहां भर्ती किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2 अगस्त को एक रैली के दौरान उनकी तबीयत बिगड गई थी। उन्हें गत तीन अगस्त तो दोपहर बाद गंगा राम में भर्ती कराया गया था।
Updated : 19 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire