Home > Archived > बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1,726 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1,726 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1,726 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
X

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1,726 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू। भगवान अमरनाथ के पवित्र दर्शन के लिए शुक्रवार को जम्मू से 1,726 श्रद्धालुओं का एक अन्य जत्था रवाना हुआ। दो जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। सुरक्षाबलों की देखरेख में तीर्थयात्रियों का यह जत्था 12 बसों और 28 हल्के वाहनों से रवाना हुआ।

इस वार्षिक यात्रा का प्रबंधन देखने वाले अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने बताया ‘ शुक्रवार को जम्मू से 1,726 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घाटी में आतंकवादी गतिविधियों की वजह से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस यात्रियों की सुरक्षा में मौजूद हैं।

कश्मीर घाटी में इस साल बढ़ी हुई आतंकवादी गतिविधियों की वजह से यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु उत्तरी कश्मीर में बालटाल तथा दक्षिणी कश्मीर में नुनवान (पहलगाम) आधार शिविरों का इस्तेमाल करते हैं। गांदेरबल जिले में स्थित बालटाल आधार शिविर से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है, पर परंपरागत पहलगाम मार्ग से उन्हें 46 किलोमीटर की लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है।

इस साल यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दो श्रद्धालुओं की जान गई है, लेकिन यह स्वाभाविक मौत बताई गई है। दो जुलाई को शुरू हुई यह यात्रा 17 अगस्त को समाप्त होगी, जब श्रावण मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन है।

Updated : 8 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top