Home > Archived > अब 5 मिनट में जनरल और 30 मिनट में मिलेगा रिजर्व टिकट

अब 5 मिनट में जनरल और 30 मिनट में मिलेगा रिजर्व टिकट

अब 5 मिनट में जनरल और 30 मिनट में मिलेगा रिजर्व टिकट
X

अब 5 मिनट में जनरल और 30 मिनट में मिलेगा रिजर्व टिकट


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने स्टेशनों पर इंफ्रास्ट्क्चर में सुधार और सेवाओं में बढ़ोतरी पर विशेष ध्यान दे रही है। इसका मकसद काउंटर्स पर टिकट खरीदने में लगने वाले अधिकतम समय को कम कर 5 मिनट करना है। रेल मंत्रालय का लक्ष्‍य सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करना है। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जोन के लिए एक सिटीजन चार्टर को अनिवार्य बनाया गया है। सभी जोनल को इसे अपनी-अपनी वेबसाइट और स्‍टेशन पर 15 अगस्‍त तक डिसप्‍ले करने के लिए भी कहा गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय की कोशिश यह है कि किसी यात्री को काउंटर से टिकट खरीदने में पांच मिनट से ज्यादा वक्त ना लगे। उन्होंने बताया, 'इसी तरह आरक्षण के लिए हम एक समयसीमा तय कर रहे हैं। इसके लिए हमें ऐसी जगहों पर आधारभूत संरचना में सुधार करना होगा और सेवाओं में बढ़ोतरी करनी होगी, जहां कतारें लंबी होती हैं।'

इसी प्रकार, ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) को 20 मिनट के भीतर शिकायतों को सुनना होगा। इसके अलावा, अन्य सेवाओं के लिए भी समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए गए हैं। महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने 1,000 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बनाई है और इसके लिए निर्भया फंड से 500 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि ओबीएचएस सुविधा को और अधिक ट्रेनों में उपलब्‍ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हाल ही में एक एप क्लीन माय कोच को भी लॉन्च किया गया है।

Updated : 3 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top