Home > Archived > सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब
X

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब


नई दिल्ली| देश भर के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धालुओं तांता लगा है। भोले बाबा के दर्शन व अभिषेक के लिए भक्त लंबी कतारों में खड़े हैं और बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे हैं। सावन के इस पहले सोमवार को हर तरफ भगवान भोलेनाथ का जयकारा गूंज रहा है।

सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार पर शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और पूजा-अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं। हिंदू पांचांग में सावन महीना विशेष महत्व रखता है। क्योंकि यह भक्ति के लिए सबसे उपयुक्त समय रहता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। सोमवार को कई महिलाएं तथा युवतियां ने व्रत रखकर भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की।

आधी रात के बाद से ही लोग बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे थे। सोमवार सुबह मुख्य मंदिर का पट खुलते ही भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा पूजा-अर्चना की।

Updated : 25 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top