Home > Archived > अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, दो की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, दो की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, दो की मौत

फ्लोरिडा। अमेरिका में फ्लोरिडा के एक नाइट क्लब में गोलीबारी होने से दो लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की खबर है।

यह घटना रविवार देर रात को फ्लोरिडा के नाइट क्लब में घटित हुई। घटना में अब तक दो लोगों के मारे जाने और 15 लोगों के घायल होने की खबर है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना देने ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरु कर दी है।

फ्लोरिडा में यह एक महीने के भीतर में दूसरा इसी प्रकार का हादसा है। जून में एक बंदूकधारी ने 49 लोगों की हत्या कर दी थी। ओरलैंडों के एक गे नाइट क्लब में में बंदूकधारी ने इस घटना को अंजाम दिया था। अमेरिका के इतिहास में यह सबसे विभत्स घटना कही गई थी।

Updated : 25 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top