Home > Archived > हॉकी खिलाड़ी मो. शाहिद के निधन पर मोदी ने जताया शोक

हॉकी खिलाड़ी मो. शाहिद के निधन पर मोदी ने जताया शोक

हॉकी खिलाड़ी मो. शाहिद के निधन पर मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें जुनून से भरा खिलाड़ी बताया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मोहम्मद शाहिद के असामयिक निधन से भारत ने ऐसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी खो दिया जो पूरे जुनून और उर्जा के साथ खेलता था।’

उन्होंने लिखा, ‘हमने मोहम्मद शाहिद को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हमारी मदद या दुआओं के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। श्रृद्धांजलि।’ लंबी बीमारियों से जूझ रहे 56 बरस के शाहिद का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Updated : 20 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top