Home > Archived > दुनिया का सबसे बड़ा हीरा होगा नीलाम

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा होगा नीलाम

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा होगा नीलाम
X

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा होगा नीलाम

मुंबई। दुनिया का दुर्लभ और बिना तराशा हुआ हीरा गुरुवार को नीलाम होने जा रहा है। 1,109 कैरेट का यह हीरा गुरुवार को लंदन में नीलाम होगा। टेनिस की गेंद के आकार जैसा दिखने वाले इस दुर्लभ हीरे को लेसेडी ला रोना नाम दिया गया, जिसका अर्थ है- हमारी रोशनी। यह हीरा नवंबर 2015 में बोत्सवाना की कारो खान में खुदाई के दौरान मिला था। कनाडा की खनन कंपनी लुकारा डायमंड कॉर्प ने इसे खुदाई के दौरान हासिल किया था।

इसे नीलाम करने वाली फर्म का कहना है कि उम्र के हिसाब से यह करीब ढाई से तीन अरब साल पुराना है और उन्हें उम्मीद है कि इसकी कीमत सात करोड़ डॉलर से ज्यादा मिल सकती है। हीरे को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि विभिन्न खानों से कई हीरे मिलते रहे हैं लेकिन पिछले 110 वर्षों में इस आकार का हीरा नहीं मिला। 1905 में ऐसा हीरा मिला था। उसे दक्षिण अफ्रीका की एक खान से निकाला गया। उसे तराश कर नौ हीरे बनाए गए। ये ब्रिटेन की महारानी के पास है।

***

Updated : 30 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top