Home > Archived > अनंतनाग उपचुनाव: मतगणना जारी, महबूबा मुफ्ती आगे

अनंतनाग उपचुनाव: मतगणना जारी, महबूबा मुफ्ती आगे

अनंतनाग उपचुनाव: मतगणना जारी, महबूबा मुफ्ती आगे
X

अनंतनाग उपचुनाव: मतगणना जारी, महबूबा मुफ्ती आगे

नई दिल्ली| जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी हैं। इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह ने आरोप लगाया है कि ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसके चलते वोटों की गिनती को कुछ देर के लिए रोक दी गई थी।

अहमद शाह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की जीत दर्ज करवाने के लिए ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई है। कई ईवीएम मशीनों पर तो मुहर तक नहीं लगी है। जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार पहले दौर की मतगणना में महबूबा मुफ्ती को 1826 वोट मिले हैं जबकि 516 वोटों के साथ कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह दूसरे स्थान पर हैं और नेशनल कांफ्रेंस के इफ्तिखार मिसगर 316 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अनंतनाग उपचुनाव में महबूबा मुफ्ती सहित 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी के प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद सईद के आक्समिक निधन के बाद अनंतनाग विधानसभा की यह सीट खाली पड़ी है। जहां से उनकी बेटी और वर्तमान में राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं। इस उपचुनाव के लिए 22 जून को मतदान हुआ था जिसमें 84,000 में से 28,000 से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Updated : 25 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top