Home > Archived > अब स्वामी के निशाने पर सुब्रमण्यन, बर्खास्तगी की मांग

अब स्वामी के निशाने पर सुब्रमण्यन, बर्खास्तगी की मांग

अब स्वामी के निशाने पर सुब्रमण्यन, बर्खास्तगी की मांग
X

अब स्वामी के निशाने पर सुब्रमण्यन, बर्खास्तगी की मांग


नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधने के बाद भाजपा के नवनियुक्त सांसद और अर्थशास्त्री सुब्रहमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बर्खास्तगी की मांग की है।

सुब्रहमण्यम स्वामी ने बुधवार को ट्वीटर पर मोदी सरकार के आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पर जमकर निशाना साधा। स्वामी ने कहा कि अरविंद ने मार्च 2013 में अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन में अमेरिकी फार्मास्युटिकल्स के हितों का बचाव करते हुए भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की सलाह दी थी। अगले ट्वीट में स्वामी ने आरोप लगाया कि अरविंद सुब्रमण्यन ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक में कांग्रेस के सुझावों को सही ठहराते हुए लागू करने की सलाह दी थी। अरविंद सुब्रमण्यन ने ही कांग्रेस को जीएसटी पर अड़े रहने के लिए भड़काया था। जिसके चलते अभी तक जीएसटी राज्यसभा में पारित नहीं हो पाया है।
इसके अलावा भाजपा सांसद ने अरविंद सुब्रमण्यन के भारतीयता पर भी सवाल उठाया। सुब्रमण्यन स्वामी का कहना है कि अरविंद सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं लिहाजा उन्हें तुरंत हटा देने चाहिए। स्वामी कहा कि उन्होंने ट्विटर पर यही बताया है कि सुब्रमण्यन अमेरिका में काम करता था। वह नागरिक है या नहीं इसकी जानकारी नहीं लेकिन उनके पास ग्रीन कार्ड है।
स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि उसने लिखित में बयान दिया कि भारत अमेरिका के अनुकूल नहीं चल रहा है, उसको सबक सिखाने के लिए कुछ करना चहिए। और भी कई बातें हैं इनकी। ऐसे लोग जो पार्टी की सरकार को फेल कर सकते हैं, उनको रखना नहीं चाहिए।
*****

Updated : 22 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top