Home > Archived > कैराना मामले में राज्य सरकार जिम्मेदार: किरण रिजिजू

कैराना मामले में राज्य सरकार जिम्मेदार: किरण रिजिजू

कैराना मामले में राज्य सरकार जिम्मेदार: किरण रिजिजू
X

कैराना मामले में राज्य सरकार जिम्मेदार: रिजिजू

नई दिल्ली। कैराना गांव से हिंदू परिवारों के बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन की रिपोर्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि अपने ही देश में लोग गांव छोड़ने पर मजबूर किए जा रहे हैं। इस मामले में राज्य सरकार की जवाबदेही बनती है।

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने कहा कि राज्य सरकार को विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। यह उनकी जिम्मेदारी है। अगर वह गृह मंत्रालय से किसी भी प्रकार की सहायता मांगते हैं तो हम जरूर उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर संज्ञान लेना चाहिए। गुंडागर्दी, दुश्मनी और लूटपाट जैसी वारदातें आए दिन देखी जा रही। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और अपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवीई करनी चाहिए। राज्य के विकास के लिएसरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए जो कि उत्तर प्रदेश में नहीं हो रहा है।

हाल ही में भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुम सिंह ने दावा किया कि कैराना से बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों का पलायन हुआ है। सिंह ने 346 परिवारों की एक सूची जारी की है जो 2014 से इस मुस्लिम बहुल कस्बे को छोड़कर चले गए हैं। दूसरे समुदाय के कथित डर और धमकाए जाने के चलते हिंदू परिवार अपनी संपत्तियों को छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं। सांसद ने यहां तक कि आरोप लगाया कि कैराना कस्बे में कम से कम 10 सांप्रदायिक हत्याएं हुई हैं। सांसद के मुताबिक कैराना पिछले तीन सालों में 'नया कश्मीर' बन गया।

Updated : 13 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top