Home > Archived > राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिले कांग्रेसी

राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिले कांग्रेसी

राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिले कांग्रेसी
X

राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री से मिले कांग्रेसी

नई दिल्ली| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जान को खतरा है। दरअसल उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सोमवार को कांग्रेस ने गृहमंत्री से राहुल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस मामले में कांग्रेस के नेता आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले। दरअसल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पत्र मिला है जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पत्र में यह लिखा गया है कि राहुल जब कारइकाल में रैली करेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सांसद राहुल गांधी का दौरा कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी कांग्रेस कार्यालय में यह धमकीभरा पत्र 4 मई को मिला था। पत्र मिलने के बाद नेताओं ने स्थानीय स्तर पर पुलिस से शिकायत की। अब कांग्रेस द्वारा अखिल भारती स्तर पर रैली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा का ध्यान रखने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट की जा रही है।

इस प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता अहम पटेलए राजीव शुक्लाए मोतीलाल वोरा और राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एसपीजी सुरक्षा कवर मिला हुआ है।

Updated : 9 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top