Home > Archived > हिमाचल में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, 39 घायल

हिमाचल में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, 39 घायल

हिमाचल में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, 39 घायल

शिमला | हिमाचल सड़क नगर परिवहन निगम की एक बस कल रात मंडी जिले के जोगिंदरनगर के पास एक गहरे खड्ढ में गिर गई जिससे नौ यात्री मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना यहां से 210 किलोमीटर दूर हुई। उस समय रेकोंग पीओ जा रही इस बस में 55 से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस ने कहा कि नौ लोगों में से आठ के शव बस के मलबे में से बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में कुल 39 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी हैं और घायलों को पीजीआई चंडीगढ़, सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा (कांगड़ा) और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान होना अभी बाकी है। बचाव अभियान जारी हैं और विस्तृत ब्यौरों की प्रतीक्षा है।

Updated : 8 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top