आयुध डिपो अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दु:ख, जांच के आदेश

आयुध डिपो अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दु:ख, जांच के आदेश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में वर्धा जिले में सेना के आयुध डिपो में लगी आग में दो अधिकारियों सहित 17 जवानों के शहीद होने पर दु:ख जताया। उन्होंने हादसे में घायल हुए अधिकारियों और जवानों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और वह दोपहर तक हालात का जायजा केने के लिए घटना स्थल पर जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से लिखा, महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित केंद्रीय आयुध डिपो में लगी आग की वजह से हुई मौत से दुख हुआ है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सभी घायलों जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से भी कहा है कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर और हालात का जायजा लें। इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि मंगलवार दोपहर तक रक्षामंत्री मनोहर परिकर घटना स्थल पर जाएंगे।
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसकी वजह से संपत्ति और जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने जिले के अधिकारियों को हरसंभव मदद करने के लिए आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में अब आग काबू में है। फणडवीस ने कहा कि मैं हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। संसाधन के साथ साथ प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलगांव हादसे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये दुखद घटना है। वो पूरी तरह से शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलगांव हादसे पर दुख जताया।
महाराष्ट्र स्थित वर्धा के पुलगांव में आग की घटना में दो अधिकारियों समेत 15 डीएससी (डिफेन्स सिक्योरिटी कॉप्स) के जवानों के शहीद होने की खबर है जबकि हादसे में चार अधिकारियों सहित 19 जवान घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।