Home > Archived > अफ्रीकी नागरिक पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : रिजिजु

अफ्रीकी नागरिक पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : रिजिजु

अफ्रीकी नागरिक पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : रिजिजु
X

अफ्रीकी नागरिक पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : रिजिजु

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजु ने अफ्रीकी नागरिक पर हुये हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि सरकार ऐसे उपाय कर रही है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृति न हो।

उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में कई बैठके कर लोगों के समक्ष मुद्दे को गंभीरता से रखने पर चर्चा की है। विदेशमंत्रालय गृहमंत्रालय की ही तरह मामले पर नजर रखे हुये है। उन्होंने और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस विषय पर चर्चा की है।

उल्लेखनीय है कि एक निजी संस्थान में फ्रेंच भाषा के शिक्षक 23 वर्षीय ओलिवर की ऑटो रिक्शा में बैठने को लेकर हुए झगड़े में दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में हत्या कर दी गई थी। अफ्रीकी देशों के दूतों ने इस हत्या पर गुस्सा जताया था जिसके बाद भारत ने उन्हें अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।

Updated : 30 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top