इस चिडियाघर में पिंजरे में कैद मिलते हैं इंसान!

इस चिडियाघर में पिंजरे में कैद मिलते हैं इंसान!

क्या आपने ऐसा चिडियाघर देखा है जहां इंसान पिंजरे में कैद हों और जानवर आजादी से बाहर घूमते हों। ऐसा चिडियाघर चीन में खुला है

जहां जानवरों को खुल्ले में छोड दिया जाता है और इंसानों को जालीवाली गाडियों में से उन्हें देखते हैं। इस चिडियाघर का नाम है लेहे लेडू वाइल्ड लाइफ। यह चिडियाघर चीन के चोंगकिंग शहर में खोला गया है। इस चिडियाघर में लोगों को पिंजरे वाली गाडी में कैद कर घुमाया जाता है।

जानवरों को इन गाडियों के नजदीक लाने के लिए मीट के टुकडे दिए जाते हैं। इससे गाडियों के भीतर कैद लोग जानवरों को काफी नजदीक से देख सकते हैं।

इस चिडियाघर में भारत के मशहूर बंगाल टाइगर्स भी हैं। चिडियाघर के प्रवक्ता चेन लियांग का कहना है कि यहां आने वाले सैलानियों को इस बात की सख्त हिदायत दी जाती है कि वे पिंजडे से शरीर का कोई अंग बाहर न निकालें।

Next Story