Home > Archived > सिंहस्थ में दंगल, चली गोलियां और.....

सिंहस्थ में दंगल, चली गोलियां और.....

सिंहस्थ में दंगल, चली गोलियां और.....
X

सिंहस्थ में दंगल, चली गोलियां और.....


उज्जैन| मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान साधुओं के दो गुटों में बहस के बाद मारपीट हुई। इस दौरान तलवार और लाठियों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस झडप में चार साधु घायल हो गए, जिन्हें अस्पपताल में भर्ती कराया गया है। यह झगडा आह्वान अखाड़े के साधुओं के बीच हुआ। मिली जानकारी के अनुसार श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े के साधुओं के गुटों में मारपीट हुई।

दरअसल दत्त अखाड़ा झोन में श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े में 4 पदों के लिए चुनाव हुए। जिसमें 4 मणि महंतों को चुना जाना था। जब एक गुट चुनाव हार गया तो उसने अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसक बाद दूसरे पक्ष ने उसे समझाईश दी और जाने के लिए कहा।

विवाद करने वाला साधु वहां से चला गया लेकिन थोड़ी ही देर में अपने साथ 50 साधुओं को लेकर लौटा इन साधुओं के गुटों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। यह बात भी सामने आई है कि गणेश पुरी महाराज नामक साधु ने कुछ साधुओं की ओर गोलियां भी चलाईं।
इस मामले में यह कहा गया कि नीलकंठ, कैलाश और सत्य गिरी उनके साथ ही थे। घायलों को माधवनगर चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।

Updated : 12 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top