Home > Archived > कूलर बना काल, जवान की करंट से मौत

कूलर बना काल, जवान की करंट से मौत

कूलर बना काल, जवान की करंट से मौत

ग्वालियर। कूलर में पानी भरते समय सेना के जवान को जबरदस्त करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केरल का रहने वाला प्रजेश टीएस उम्र 24 वर्ष सेना में पदस्थ था।

बताया गया है कि मंगलवार को प्रजेश की ड्यूटी कूलरों में पानी भरने पर लगी थी। दोपहर के समय प्रजेश कूलरों में पानी भर रहा था। एक कूलर में पानी भरते समय उसका प्लग लगा हुआ था।

जैसे ही प्रजेश ने पानी कूलर में डाला वैसे ही उसे जबरदस्त करंट लग गया। प्रजेश को तत्काल ही मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।

Updated : 12 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top