Home > Archived > सीरियाई बल अलेप्पो में बंद करे हमले : केरी

सीरियाई बल अलेप्पो में बंद करे हमले : केरी

सीरियाई बल अलेप्पो में बंद करे हमले : केरी

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने मांग की है कि सीरियाई नेता बशर अल असद के बल अलेप्पो शहर में बमबारी बंद करें और राष्ट्रव्यापी संघर्षविराम बहाल करने में मदद करें। अलेप्पो शहर में विद्रोहियों का कब्जा रहा है। इस सप्ताह रूस और अमेरिका ने लाटकिया और पूर्वी गोउटा क्षेत्रों में संघर्ष रोकने के लिए पक्षों पर दबाव बनाने पर सहमति जताई, लेकिन अलेप्पो को इस दायरे से बाहर ही रखा गया।

शहर में भीषण बमबारी के कारण बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं और कई लोगों की मौत भी हुई है। शांति प्रक्रिया पर खतरा मंडराने के बीच, केरी आज संयुक्त राष्ट्र के दूत स्टैफान दे मिस्तूरा और सउदी अरब तथा जॉर्डन के विदेश मंत्रियों से बातचीत करने के लिए जिनेवा रवाना होने वाले हैं। रूस ने स्पष्ट किया है कि उसका इरादा सहयोगी असद के बलों को रोकने का नहीं है।

विदित हो कि शनिवार को अलेप्पो शहर के कई हिस्सों में गोलाबारी और बमबारी हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। काथलिक कारितास अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सीरिया की राजधानी में हिंसा बढ़ती जा रही है। मानव अधिकार के लिए लंदन स्थित सीरियाई पर्यवेक्षण के नवीनतम अनुमानों के अनुसार गत सप्ताह करीब 202 लोगों की जानें गई

Updated : 1 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top