Home > Archived > दुनियाभर के लोग करते हैं शकुन और अपशकुन पर विश्वास

दुनियाभर के लोग करते हैं शकुन और अपशकुन पर विश्वास

दुनियाभर के लोग करते हैं शकुन और अपशकुन पर विश्वास
X

दुनियाभर के लोग करते हैं शकुन और अपशकुन पर विश्वास

केवल भारत ही नहीं दुनियाभर के लोग शकुन और अपशकुन को मानते हैं। जैसे रूस में पीले फूल देना अपशकुन होता है, तो जर्मनी में पानी के साथ किसी चीज को भूनना अपशकुन माना जाता है।

जानें इन देशों के अपशकुनों के बारे में....

भारत- भारत में मान्यता है कि मंगलवार को अगर बाल कटवाए जाएं, तो कुछ बुरा घटित होता है। भारतीय मानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय घर के अंदर रहना चाहिए, क्योंकि इस समय सूर्य की किरणे हानिकारक होती हैं

ब्रिटेन- अकेला नीलकण्ठ पक्षी देखना दुर्भाग्यपूर्ण होता है। ब्रिटेन में ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऐसा होने पर लकड़ी छूकर या नमस्कार कर दुर्भाग्य दूर किया जा सकता है। ब्रिटेन में मान्यता है कि टेबल के ऊपर जूते रहने से इंसान का बुरा होता है

अमेरिका- अमेरिका में चटके हुए फर्श पर चलने का मतलब मां की कमर को तोड़ना होता है।

जर्मनी- जर्मनी में पानी के गिलास को एक-दूसरे से चीयर्स करने का मतलब होता है कि आप अपने साथ पानी पी रहे सभी लोगों की मौत चाहते हैं।

जापान- किसी कब्रिस्तान से गुजरने पर अपना अंगूठा दबाना चाहिए, ताकि अपने माता-पिता को मृत्यु से बचाया जा सके। अगर चावल की कटोरी में कांटे को खड़ा रखते हैं, तो माना जाता है कि आपका दुर्भाग्य शुरू हो रहा है

चीन- चीन में 4 नंबर को अपशकुन माना जाता है। चीनी मान्यता के अनुसार, यह नंबर मौत का होता है


मिस्र- म्रिस में बिना कुछ काटे कैंची को खोलना और बंद करना अपशुकन माना जाता है। इतना ही नहीं कैंची को खुला छोड़ देना भी अपशकुन होता है।ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सबसे पहले उल्लू को देखता है या उसकी आवाज सुनता है, उसके साथ कुछ बुरा घटित होता है

Updated : 5 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top