पारा अब 42 के पार आसमान से बरसी आग
पारा अब 42 के पार आसमान से बरसी आग
ग्वालियर। मौसम की दृष्टि से बुधवार का दिन काफी गर्म रहा। आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से भी कम दर्ज किया गया। दिन में पडऩे वाली तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।
इसी प्रकार सुबह की आद्र्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 34 प्रतिशत रह गई। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाओं की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घण्टा रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम पारा और ऊपर जा सकता है।
Updated : 28 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire