Home > Archived > क्या आप जानते हैं गूगल क्रोम के इन फीचर्स के बारे में

क्या आप जानते हैं गूगल क्रोम के इन फीचर्स के बारे में

क्या आप जानते हैं गूगल क्रोम के इन फीचर्स के बारे में
X

क्या आप जानते हैं गूगल क्रोम के इन फीचर्स के बारे में

1. गूगल क्रोम दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंटरनेट ब्राउजर है। अगर आप भी इस ब्राउजर को यूज करते हैं तो हम आपको इसके कुछ हिडेन फीचर्स और ट्रिक्स बताते हैं जिससे इसे यूज करके आप स्मार्ट इंटरनेट यूजर्स बन जाएंगे।

2. कई बार हम गलती से किसी टैब को बंद कर देते हैं। इसके लिए आपको CTRL + SHIFT+T यूज करना है। बंद किया गया टैब आपके सामने होगा।

3. ब्राउजर में आपने 10 टैब खोल रखे हैं और आपको एक एक करके सभी पर नजर रखनी है बिना माउस यूज किए हुए। आपको CTRL के साथ 1 से ले कर 9 तक प्रेस करना है। यानी CTRL को होल्ड कर के 1 प्रेस किया तो पहला टैब खुल जाएगा।

3. आप में से कई लोग शायद इसे जानते होंगे। लेकिन ज्यादाकर लोग इंटरनेट पर सर्च करने के लिए गूगल क्रोम के जरिए Google.com पर जाते हैं। सर्च करने के लिए आप क्रोम के यूआरएल बॉक्स में कीवर्ड टाइप करेंगे तो वो सीधे गूगल सर्च के ही रिजल्ट देगा।

4. एक साथ कई टैब ओपन किया है तो कोई बात नहीं। खुले हुए टैब को अलग विंडो में लाने के लिए उस टैब पर CNTRL के साथ क्लिक करें और खींच कर नीचे की तरफ लाएं। ऐसा करने से वो टैब नए विंडो में आ जाएगा।

5. गूगल क्रोम को पर्सनल डैशबोर्ड बनाना चाहते हैं तो इस एक्सटेंशन को ऐड कर लें। स्क्रीन पर आपके लिए ग्रीटिंग्स और टाइम दिखाए जाएंगे। आप इसमें दिन भर में किए जाने वाले टास्क भी ऐड कर सकते हैं ताकि आपको याद रहे।

Updated : 28 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top