Home > Archived > लॉरेन जैक्सन ने बास्केटबाल से लिया संन्यास

लॉरेन जैक्सन ने बास्केटबाल से लिया संन्यास

कैनबरा। आस्ट्रेलिया की लोकप्रिय बास्केटबाल खिलाड़ी लॉरेन जैक्सन ने संन्यास ले लिया है। जैक्सन ने यह फैसला घुटने में चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर हो जाने के बाद किया है।

जैक्सन को आस्ट्रेलिया की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह 2000, 2004, 2008 में तीन ओलम्पिक रजत पदक जीतने वाली टीम में थीं। 2012 के लंदन ओलम्पिक में उन्हें कांस्य पदक मिला था।

उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, "मैं बास्केटबाल से अपने संन्यास का ऐलान करती हूं। खेल ने मुझे पूरे विश्व में नाम दिलाया और हमेशा बनी रहने वाली दोस्ती दी।"

उन्होंने कहा, "दो साल पहले चीन में मेरे घुटने में चोट लग गई थी। मैंने सोचा था कि मैं जल्दी वापसी करूंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।" जैक्सन ने कहा कि रियो ना जाने का उन्हें मलाल रहेगा।

Updated : 1 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top