Home > Archived > कर्मचारी विरोधी है भाजपा सरकार: मावई

कर्मचारी विरोधी है भाजपा सरकार: मावई

पंचायत सचिवों की हड़ताल को कांग्रेस ने दिया समर्थन

मुरैना। विगत दो सप्ताह से मांगों को लेकर आंदोलनरत पंचायत सचिव, सहायक सचिवों की हड़ताल को कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश मावई शनिवार को धरना प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिव, सहायक सचिवों के बीच पहुंचें और आंदोलन में हरसंभव सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया।

पंचायत सचिव, सहायक सचिवों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मावई ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनावों के दौरान प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे. लेकिन उन वादों को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है. तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद भी सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों को निभाने में नाकाम साबित हुई है. जिसके कारण कर्मचारी आंदोलन की राह पर है.

उन्होंने सचिव एवं सहायक सचिवों से उनके आंदोलन मेें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया. धरना आंदोलन में बनवारी सिंह मावई, राजेन्द्र टैगोर, वीरेन्द्र शर्मा, लोकेन्द्र ङ्क्षसह, रामनिवास सिंह, कुम्हेर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह खटीक, तोताराम, चौबे सिंह, मलखान सिंह, बलवंत सिंह, रणवीर सिंह, दिलीप सिंह, अशोक भारद्वाज, अमर सिंह गुर्जर सहित अन्य शामिल थे।

Updated : 6 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top