Home > Archived > हाथीरती पुरा में दो गुटों में गोलीबारी, पांच घायल

हाथीरती पुरा में दो गुटों में गोलीबारी, पांच घायल

मामूली विवाद पर हुआ झगड़ा, दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मुरैना। अम्बाह थाने के हाथीरती के पुरा में शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे दो गुटों के बीच मुंहवाद से उपजे विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया जिसमें एक पक्ष ने 12 बोर बन्दूक से चार-पांच फायर किये तो दूसरे ने 12 बोर के कट्टे से फायर कर दिये। इस झगड़े में महिलाओं समेत दोनों गुटों के 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रघुबीर कुशवाह पुत्र रामेश्वर कुशवाह एवं उसके परिवार के ऊपर लालमन उर्फ मोती सिंह तोमर, हरनारायण तोमर, गंजा तोमर, विदन सिंह तोमर आदि ने 12 बोर बंदूक, कट्टे व लाठी-फरसों से हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया। बन्दूक से चार-पांच हवाई फायर किये। इस हमले में बल्लू की नाक में, मीना की पिंडली में, नारायण के बाएं घुटने, विजय के दाहिनी की ओर, सीता के सिर में छर्रे लगे हैं। दूसरी ओर विजय सिंह कुशवाह की ओर से किए जिसके छर्रे लालमन सिंह की पीठ में लगे।

इस मामले की रिपोर्ट हरनारायण तोमर ने विजय सिंह, रघुवीर, बबलू, भूरा कुशवाह के विरुद्ध दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर भादस की धारा 307, 323, 294 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

Updated : 5 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top