आत्मा योजना के तहत खेत पाठशाला का आयोजन

भिण्ड। श्रीकृष्ण ग्रामोत्थान समिति द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत खेत पाठशाला का आयोजन भिण्ड विकास खण्ड के ग्राम लहरौली में किया गया। आत्मा परियोजना के उपसंचालक अमर सिंह अनंत द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत संस्था के जिला समन्वयक सतेन्द्र सिंह धाकड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

परियोजना उप संचालक द्वारा किसानों का मृदा के खराब होने के कारण बताए एवं मृदा सुधार हेतु जैविक खेती की सलाह दी गई। किसानों को मृदा परीक्षण हेतु मिट्टी के नमूने लेने की विधि किसानों को मार्च, अप्रैल, मई में मिट्टी के नमूने एकत्रित करने के लिए कहा। एकत्रित सेंपलों को गांव से उठाने का किसानों को आश्वासन दिया। जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा किसानों को गर्मी में मंूग की खेती करने के लिए कहा। शर्मा ने बताया कि आत्मा के अंतर्गत ग्राम अकोड़ा में पिछली कृषि मूंग की खेती की गई।

इस वर्ष विभाग का प्रयास लहरौली तक बढ़ाने का है। शासन द्वारा बीज उपलब्ध कराया जाएगा। 15 मार्च से किसान तैयारी करें। इससे भूमि सुधार में काफी मदद मिलेगी। कृषि भूमि अंधाधुंध रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो गई है। जिसे सुधार करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि पांच से अधिक किसान जैविक समूह आत्मा के अंतर्गत बना सकते हैं।

इसी क्रम में जयप्रकाश भारद्वाज द्वारा किसानों की शत् खोरो के चंगुल से छुड़ाने की बात कही। रिजर्व बैंक के अनुसार बैंक से अधिक भाग वसूला नहीं जा सकता। गांवों में भोलेभाले किसानों से 36 प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है। इन्दौर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लोग भूमि हीन होकर गांव से पलायन कर रहे हैं। जिलाधीश का कहना है कि बुराई को खत्म करने के लिए जागरुकता लाएं, गांव में किसानों को सेवा सहकारी समिति का सदस्य बनाकर शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिलाया जाए।

शासन के नियम में तो एक लाख के ऋण पर 90 हजार ही बापस करना है। इसका स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रयास किया जाए और किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराया जाए। प्रशिक्षण के पश्चात वैज्ञानिकों द्वारा तेजनारायण शर्मा एवं राजन सिंह मास्टर के ट्यूबवैल पर जाकर डेमो का स्थल निरीक्षण किया गया।

Next Story